जब जानी ने सरगुन मेहता संग अफेयर की अफवाहों पर दी थी प्रतिक्रिया, कहा था- 'मेरा और उसका कुछ..'
एक बार म्यूजिक कंपोजर जानी ने शादीशुदा सरगुन मेहता सग अफेयर की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। आइए आपको बताते हैं।
म्यूजिक कंपोजर जानी को किसी खास परिचय की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई सुपरहिट गानों के बोल लिखे और उनका म्यूजिक कंपोज किया है। जानी ने टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ भी खूब काम किया है, जो फिलहाल पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। खैर, एक बार ऐसी खबरें आई थीं की जानी और सरगुन का अफेयर चल रहा है। जब इस तरह की खबरों ने जोर पकड़ लिया, तो खुद जानी ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी। जब जानी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में नजर आए, तब उन्होंने सरगुन संग अफेयर की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, ''मैं और सरगुन अच्छे दोस्त हैं। मैंने सरगुन को वॉइस नोट भेजा था। मैंने सरगुन से कहा था कि उसके जैसी लड़की, दोस्त, गर्लफ्रेंड, पत्नी और बहन हर शख्स की जिंदगी में होनी चाहिए। सरगुन बहुत खास हैं। सरगुन बहुत मेहनती हैं, उनसे ज्यादा मेहनती मैंने नहीं देखा। हमारी दोस्ती भी बहुत अच्छी है, जिसकी वजह से लोगों को लगता है कि हमारा कुछ चल रहा है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं। हमारा कोई अफेयर नही है। सरगुन बहुत मोटिवेशन देती है। एक्टिंग करना, फिल्में करना, बिजनेस करना, रिश्ते बनाना। सबकुछ बखूबी करती है।''