नीता अंबानी 'मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी' में दिखीं रॉयल, जानें इसकी खासियत
हाल ही में, जामनगर में वनतारा के उद्घाटन समारोह में बिजनेवुमन नीता अंबानी ने मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी पहनी थी। आइए आपको इसकी खासियत बताते हैं।
बिजनेसवुमेन नीता अंबानी का साड़ियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। फैमिली फंक्शन हो या फिर कोई अन्य इवेंट, हमने बार-बार नीता अंबानी का शानदार व रॉयल साड़ी लुक देखा है और यकीन मानिए उनका हर एक लुक और साड़ी बेहद खास होते हैं। नीता के साड़ी कलेक्शन में हर तरह की साड़ी है, जिनमें से एक मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी भी है, जो एकदम रॉयल लुक देती है। बीते दिनों नीता अंबानी जामनगर में वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर 'वनतारा' के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थीं। आइए आपको इस साड़ी की खासियत बताते हैं। ऑफिस के लिए भी है परफेक्ट मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी न सिर्फ फंक्शन्स के लिए, बल्कि ऑफिस के लिए भी बेहतरीन चॉइस होती है। अगर आप ऑफिस की किसी फेस्टिवल पार्टी या छोटे-मोटे त्योहार के लिए कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, तो मुर्शिदाबाद सिल्क साड़ी बेस्ट ऑप्शन है, जो दिखने में भी काफी एलिगेंट लगती है। ये भी पढ़ें: