Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी अकेलेपन में खुद से करता है बात? जानें इसका कारण
अक्सर आपने छोटे बच्चों को अकेलेपन में खुद से बात करते हुए देखा होगा। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।
अक्सर आपने देखा होगा कुछ बच्चे खुद से ही बात करते रहते हैं या अपने काल्पनिक दोस्त से बात करते हैं। ऐसे में कई बार यह नॉर्मल लगता है, लेकिन इसके पीछे का एक मनोवैज्ञानिक कारण होता है। जी हां, रिसर्च के मुताबिक, 7 साल की उम्र तक 65% बच्चे अपना एक काल्पनिक दोस्त बना लेते हैं, जिससे वे अकेले में बात करते रहते हैं। बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह होती है। बता दें कि वैसे तो यह बात काफी नॉर्मल है कि आपका बच्चा किसी काल्पनिक दोस्त से बात कर रहा है, लेकिन उस पर यह ध्यान देना जरूरी है कि वह किस तरह की बातें कर रहा है। अगर पैरेंट्स को कुछ गलत या असामान्य लगता है, तो उन्हें बच्चे को समझाने की जरूरत है। बता दें कि कई बार बच्चे किसी भी चीज को अपना दोस्त बना लेते हैं और उनसे बात करने लग जाते हैं। उदाहरण के मुताबिक, एक बच्ची का दोस्त एक टाइगर था, वहीं एक अन्य बच्चे ने अपने घोड़े वाले खिलौने को ही अपना दोस्त बना लिया था। तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है, यह काफी हद तक उनकी भावनाओं को जाहिर करने का तरीका है, जो सामान्य है। ये भी पढ़ें: