सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, पं. बंगाल में 24203 सरकारी शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती
पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24,203 पदों पर शिक्षकों और अन्य स्टाफ की बहाली का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रक्रिया अब तेजी से शुरू होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।