वॉशिंग मशीन में आलू छीलने का देसी जुगाड़ हुआ वायरल, लोग बोले- ये तकनीक इंडिया के बाहर नहीं जानी चाहिए
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला वॉशिंग मशीन से ढेर सारे आलू सिर्फ दो मिनट में छील लेती है। देसी जुगाड़ का ऐसा कमाल देख लोग हैरान हैं। कुछ तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे फेक बता रहे हैं।
भारत में एक कहावत खूब सुनने को मिलती है- "जैसे तैसे काम बन जाना चाहिए, तरीका कोई भी हो"। और ये बात हमारे देश के लोगों ने कई बार साबित भी की है। यहां का आम इंसान अपनी मेहनत के साथ-साथ दिमाग के जुगाड़ से भी हर मुश्किल को आसान बना देता है। फिर चाहे बात बोरिंग घरेलू कामों की हो या बड़े लेवल की टेक्निकल झंझटों की। सोशल मीडिया पर भी जब इन जुगाड़ू दिमागों के वीडियो सामने आते हैं, तो लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर इतना आसान तरीका हमको पहले क्यों नहीं सूझा? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला वॉशिंग मशीन की मदद से कैसे झटपट आलू छील देती है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं– वॉशिंग मशीन से आलू छीलना। और यकीन मानिए, ये नजारा इतना कमाल का है कि हर कोई या तो हैरान है या फिर हँस-हँस के लोटपोट हो रहा है।
वॉशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल किसी ने सोचा भी नहीं होगा
अब तक आपने वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल सिर्फ कपड़े धोने के लिए ही देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में महिला ने वॉशिंग मशीन को किचन का असिस्टेंट बना दिया। उसने इसमें आलू डाले, मशीन चालू की और थोड़ी देर बाद मशीन से निकले एकदम साफ-सुथरे आलू। यानी छिले हुए, तैयार आलू, जैसे किसी एक्सपर्ट शेफ ने मेहनत करके तैयार किए हों। इस जुगाड़ का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने पहले से धोए हुए ढेर सारे आलू मशीन में डाले और फिर मशीन को चालू कर दिया। दो-तीन मिनट के अंदर मशीन में हल्की रगड़ और घूमते पानी से आलुओं का छिलका अलग हो गया और बाहर निकले छिले हुए चमचमाते आलू।लोग बोले- “अगर इसमें मसाला डाल देती तो वहीं दम आलू भी बन जाता!”
वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही मजेदार हैं, जितना ये जुगाड़। कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगर महिला चाहती तो इसमें टमाटर-प्याज और मसाले भी डालकर दम आलू बना सकती थी। वहीं कई लोग इस वीडियो को देख खुद भी ये जुगाड़ आज़माने की प्लानिंग कर रहे हैं।बढ़ती हुई तकनीक ने बहुत कामों को बहुत सरल बना दिया है। ये देखो आलू को छीलने वाली मशीन। एक मिनट में कितने सारे आलू छील दिए हैं। pic.twitter.com/gpwu6Y5KG0
— kuldeep kumar (@kdgothwal1) April 6, 2025