घिबली ट्रेंड को लेकर भड़के विशाल ददलानी कहा, प्लीज मुझे टैग नहीं करें
इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टूडियो घिबली का AI टूल जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड ने रातोरात पर सनसनी मचा दी है
Ghibli Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टूडियो घिबली का AI टूल जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है। बता दें, ChatGPT का ये टूल किसी भी तस्वीर को लोकप्रिय स्टूडियो की कला शैली में बदल देता है। इस ट्रेंड ने रातोरात सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जहां एक और बड़े-बड़े सितारे इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आये, वहीं गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने इसके प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है और इसे "AI चोरी" करार दिया है। विशाल ने अपने नोट में लिखा, "माफ़ करें, मैं स्टूडियो घिबली स्टाइल की कोई भी तस्वीर साझा नहीं कर रहा हूँ, जो आप लोगों ने मेरे लिए बनाई है। मैं खुद को AI द्वारा किसी कलाकार के जीवन के काम की नकल करने का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं कर सकता।" गायक ने अपने नोट में AI के पर्यावरणीय नुकसान पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने लिखा, "यह उल्लेख करने की ज़रूरत नहीं है कि वे तस्वीरें पर्यावरण के लिए कितनी भयावह हैं। कृपया और तस्वीरें न बनाएँ। धन्यवाद।"