टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग एयरपोर्ट पर आए नजर
12 मई 2025 को विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। इसके तुरंत बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग एयरपोर्ट पर नजर आए।
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बी-टाउन के पॉपुलर कपल हैं। जो अपनी हर पब्लिक अपीयरेंस से फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अनाउंसमेंट कर दी है और इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट में 30 शतक बनाए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 14 शतक भारत में ही बनाए हैं। जबकि न्यूजीलैंड में उन्होंने केवल एक शतक जड़ा है। खैर, उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 123 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 9230 रन बनाए हैं। उनकी बेस्ट पारी 254 रनों की है। ये भी पढ़ें: