'ऑस्कर' जीतने वाली 'जोकर' के मेकर्स ने खुद का बताया 'दिवालिया', जबकि फिल्म ने कमाए थे 3980 करोड़
ऑस्कर विनर मूवी 'जोकर' जैसी शानदार फिल्मों के प्रोड्क्शन हाउस 'विलेज रोडशो कंपनी' ने खुद को कोर्ट के सामने दिवालिया घोषित कर दिया है।
हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म सीरीज में से एक 'द मैट्रिक्स' ने दुनियाभर में सिने-प्रेमियों का दिल जीत लिया था। आज भी इस सीरीज को काफी पसंद किया जाता है। फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि 'मैट्रिक्स' और 'जोकर' जैसी फिल्में बनाने वाला प्रोड्क्शन हाउस 'विलेज रोडशो कंपनी' ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने साल 2021 में 'मैट्रिक्स' सीरीज की आखिरी फिल्म 'The Matrix Resurrections' के रिलीज होने के बाद 2022 में वॉर्नर ब्रोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि कंपनी ने फिल्म के थिएटर रेवेन्यू से शेयर देने में आनाकानी की थी। ऐसे में इस कानूनी लड़ाई के बाद कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन काफी खराब हो गई। बता दें कि यह कंपनी 1997 में शुरू की गई थी, जिसके तहत 'जोकर', 'The Great Gatsby' और 'LEGO Movie' जैसी 100 से ज्यादा फिल्में बनाई गई है। 2017 से इस कंपनी के साथ 'Falcon Strategic Partners' और 'Vine Media Opportunities' भी जुड़ी हुई हैं। 'विलेज रोडशो कंपनी' ने साल 1990 में भारत में मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की थी, जब कंपनी ने 'PVR (यानी प्रिया विलेज रोडशो) बनाया था। बता दें कि अब इसे 'PVR INOX' के नाम से भी जाना जाता है, जो साउथ एशिया की सबसे बड़ी सिनेमाहॉल फ्रेंचाइजी है। ये भी पढ़ें: