क्या आपको पता है घर में मोर पंख रखने का मतलब, जानिए वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसके फायदे

वास्तु शास्त्र में मोर पंख को धन, सौंदर्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। यह सुरक्षा और सौभाग्य भी लाता है

Update: 2025-05-07 07:07 GMT
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मोर पंख को धन, सौंदर्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। यह सुरक्षा और सौभाग्य भी लाता है, जिस कारण इसे घरों में रखना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि घर या ऑफिस में मोर पंख को किस दिशा या स्थान पर रखने से भाग्य उदय हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को घर में इन जगह रखें

पूजा घर

यहाँ मोर पंख रखने से देवी लक्ष्मी का (Vastu Tips)आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से घर में आ रही पैसों की तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है यह आपको उस कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी काफी मददगार है।

लिविंग रूम

शांति और सद्भाव के लिए लिविंग रूम में मोर पंख रखना चाहिए। यह घर में खुशियाँ और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इतना ही नहीं यह गृह कलेश से भी मुक्ति दिलाता है, और घर में सुख शान्ति का माहौल बना रहता है।

बेडरूम

माना जाता है कि बेडरूम में मोर पंख रखने से रिश्तों में मधुरता और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। यह प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। इसके कारण रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

प्रवेश द्वार

प्रवेश द्वार पर मोर पंख रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियाँ प्रवेश नहीं कर पाती हैं। ऐसा करने से घर में नकारत्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

तिजोरी/अलमारी (Vastu Tips)

धन और बरकत के लिए मोर पंख को तिजोरी या अलमारी में रखना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक लाभ होत्या है और धन-धान्य की वृदि होती है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाता है और विकास तथा प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।

अध्ययन/ऑफिस डेस्क (Vastu Tips)

ध्यान और उत्पादकता बढ़ाने के लिए डेस्क पर मोर पंख रखना लाभकारी माना गया है। ऐसा करें से आपको करियर में में सफलता की प्राप्ति होगी। यह भी पढ़ें:   

Similar News