वरुण तेज और लावण्या शादी के लगभग 2 साल बाद बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज
हाल ही में, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने अनाउंसमेंट की है कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता वरुण तेज पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं। दरअसल, वह और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने शादी के डेढ़ साल बाद अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने फैंस को अपनी खुशियों में शामिल करते हुए बताया कि लावण्या प्रेग्नेंट हैं। फोटो शेयर करते हुए वरुण ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अभी उनके पास आनी बाकी है'। उनकी यह एक लाइन यह बताने के लिए काफी है कि अभिनेता अपने नन्हे मेहमान के आने को लेकर कितने उत्साहित हैं।