मच्छर भगाने के लिए मशीन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! सेहत पर पड़ सकता है भारी
मच्छरों को भगाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन सेहत के लिहाज से खतरनाक हो सकती है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
गर्मियों के मौसम में मच्छर बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए लोग स्प्रे, क्रीम, तेल और मच्छर भगाने वाली लिक्विड वाली मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मच्छर भगाने वाली लिक्विड वाली मशीन भले ही मच्छर को भगा दे, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जी हां, इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, कई रिसर्च में यह साफ हुआ है कि मच्छर भगाने वाली मशीनों से निकलने वाला केमिकल हवा में मिलकर कई तरह से सेहत को खराब कर सकता है। दरअसल, इसमें कई तरह के केमिकल जैसे प्रैलेथ्रिन, एलिथ्रीन और डाईथिल टोलुआमाइड इस्तेमाल होते हैं। ये मच्छर को तो भगा देते हैं, लेकिन इनसे सिरदर्द, एलर्जी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।