ऐश्वर्या राय की कॉपी कहे जाने पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- 'मैं किसी की डुप्लीकेट नहीं, ब्लू प्रिंट हूं'
हाल ही में, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने कान्स लुक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया, जिसमें उन्हें ऐश्वर्या राय की कॉपी कहा गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरने के बाद एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला वापस इंडिया आ गई हैं। हालांकि, उनके सारे लुक्स इम्प्रेसिव थे, लेकिन कुछ लोगों को उनका कोई-कोई लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने यहां तक कहा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन को कॉपी कर रही हैं। अब, उर्वशी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे लिखा, ''ये हर किसी के बस की बात नहीं है और रही बात चार्म की तो स्वीटहार्ट, अगर आप इसे नापने की कोशिश करें, तो स्केल टूट जाएगा। सभी कीबोर्ड क्रिटिक बोलते रहिए। सभी क्वीन्स अपना स्पेस बना लेती हैं। जलवा बिखेरती रहिए। मेरे लिए शाइन करते रहिए, क्योंकि कोई भी आपके जैसा नहीं है।''