घुटनों के बल चढ़कर शिव मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद, ट्रोल्स ने कहा- 'लानत है मुस्लिम होने पर'
हाल ही में, उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती हुई नजर आ रही हैं।
उर्फी जावेद को अपने अतरंगी फैशन और बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। हालांकि, जहां वह हमेशा अजीबो-गरीब ड्रेसेस के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं, वहीं उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं है। खैर, एक बार फिर से उर्फी सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, हाल ही में वह घुटनों के बल चढ़कर शिव मंदिर पहुंचीं और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उर्फी की बात करें, तो वह एक फैशन इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने डिजाइन किए गए कपड़ों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आ चुकी हैं। ये भी पढ़ें: