यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत
पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही बोलेरो कार पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई।
Gonda Bolero Accident: देशभर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन पहले झारखंड में सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। अब उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग बोलेरो में सवार होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी नहर में जा गिरी। जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया।
पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर हुआ हादसा
बता दें पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही बोलेरो कार पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई। तभी गाड़ी नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जिसमें से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2025