अल्मोड़ा में दर्दनाक बस हादसा: 36 की मौत, कई घायल
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें किनाथ से रामनगर जा रही बस खाई में गिर गई जिससे 36 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा (almora bus accident) जिले में एक भयानक सड़क हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है। किनाथ से रामनगर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसके कारण 36 लोगों की दुखद मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना अल्मोड़ा के मारचूला क्षेत्र के पास घटित हुई तब बस में लगभग 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस खाई में गिरी, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस से निकल कर बाहर गिर गए, जबकि अन्य बस के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 10 लोगों का इलाज देवाल अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 घायलों को रामनगर अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिन्हें खोजने का काम जारी है।