Tips For Health: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को पहुंच सकता है नुकसान
अंडों में भरपूर प्रोटीन होता है। अंडे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। कुछ लोग अंडो का भुजिया या आमलेट बनाकर करते हैं
Tips For Health: अंडों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अंडे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। कुछ लोग अंडो का सेवन उबालकर तो कुछ इसकी भुजिया या आमलेट बनाकर करते हैं। इसके अलावा आप इसका सेवन रोटी या चावल के साथ खाने के लिए ग्रेवी में डालकर भी कर सकतें है। अंडों कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इतना ही नहीं अंडों को सुपरफूड कहा जाता है, क्योकि इनमें प्रोटीन, अमीनो एसिड्स, विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यूं तो अक्सर ही अंडों को सादा खाया जाता है लेकिन बहुत से लोग अंडो को अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं। कुछ चीजों के साथ तो अंडे फायदेमंद साबित होते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनके साथ अंडे का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए।