ये एक नाश्ता आपके शरीर में दूर करेगा Vitamin B12 की कमी, आसानी से बन के हो जाएगा तैयार
आजकल की तेज़ ज़िंदगी और गलत खानपान की वजह से शरीर में ज़रूरी चीज़ों की कमी होना आम बात है।
Breakfast Recipe: आजकल की तेज़ ज़िंदगी और गलत खानपान की वजह से शरीर में ज़रूरी चीज़ों की कमी होना आम बात है। विटामिन बी12 भी ऐसी ही एक ज़रूरी चीज़ है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कमज़ोरी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा, काम पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, याददाश्त कमज़ोर हो जाती है और उदासी जैसी परेशानियाँ भी हो सकती हैं। चूंकि विटामिन बी12 ज़्यादातर नॉन-वेज खाने में मिलता है, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी ज़्यादा दिखती है। इस कमी को दूर करने के लिए लोग अक्सर महंगी दवाइयाँ लेते हैं। लेकिन, यहाँ हम आपको एक ऐसी खास चीज़ के बारे में बता रहे हैं जिसे शाकाहारी लोग भी खाकर अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। इसीलिए आजकल बाज़ार में ऐसा पोहा भी मिलने लगा है जिसमें विटामिन बी12, आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मिले होते हैं। लेकिन, इस तरह का पोहा खरीदते समय पैकेट पर ध्यान देना ज़रूरी है। अगर पोहे के पैकेट पर F+ और FSSAI का निशान हो, तभी उसे खरीदें। यह भी पढ़ें: क्या आपको भी आती है दिन में बहुत नींद? ये बीमारी हो सकता है कारण, जानिए उपचार