इस कारण से पपराजी से नाराज हुए बाबिल खान, इवेंट पर किया खुलासा
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान को अक्सर पपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार करते देखा जाता है।
Babil Khan: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान को अक्सर पपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार करते देखा जाता है। हालाँकि, हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक इवेंट के दौरान पपराजी के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की। यह हुमा कुरैशी के साथ उनकी ‘अजीब बातचीत’ का एक वीडियो ऑनलाइन होने के मामले में हैं। अब, हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के दौरान बाबिल पैपराज़ी से नाराज़ नज़र आए। फ़ोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने कहा, "कांड कर दिया तुम लोगों ने परसो... क्यों ऐसे फालतू में? क्या था वो? अजीब सा था वो... बहुत बुरा लगा, सच में।" कुछ पैपराज़ी उनसे माफ़ी भी मांगते नज़र आए। फिल्म ने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल सर्किट पर धूम मचा दी है, जिसे 21वें भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट 2024, मार डेल प्लाटा 2024, भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2024 और रिवर टू रिवर फ्लोरेंस भारतीय फिल्म महोत्सव 2024 जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया गया है। ये भी पढ़ें: