ये है AI से बनी पहली फिल्म, सिर्फ 10 लाख के बजट में दो लोगों ने बनाई 95 मिनट की मूवी
हाल ही में, बेंगलुरु के नरसिम्हा मूर्ति ने पहली एआई फिल्म बनाकर इतिहास रच दिया है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI का जमाना है। इस दौर में जहां एआई का इस्तेमाल कर फोटोज एडिट की जा रही हैं, वीडियोज बनाए जा रहे हैं, वहीं एक मंदिर के पुजारी ने एआई के इस्तेमाल से पूरी फिल्म बनाकर इतिहास रच दिया है। फिल्म का नाम 'लव यू' है, जो अब रिलीज के लिए तैयार है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘लव यू' को 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' से भी U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में इस्तेमाल होने वाली हर चीज, जैसे- फ्रेम, गाने, डायलॉग, किरदारों की एनिमेशन, लिप-सिंक और कैमरा मूवमेंट के पूरी तरह से AI ने तैयार किया है। इसमें 12 गाने हैं और वे भी AI ने ही बनाए हैं। डायरेक्टर नरसिम्हामूर्ति ने इसे डिजिटल चमत्कार करार दिया है। नरसिम्हा की बात करें, तो वह बेंगलुरु के बगलगुंटे अंजनेय मंदिर में पुजारी हैं, लेकिन क्रांतिकारी फिल्मकार भी हैं। उन्होंने पहले भी कुछ फिल्मों का निर्देशन किया है। Full View बता दें कि तकनीक के इस्तेमाल से कम बजट में बनी इस फिल्म को एक मिसाल बताया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे सिनेमा व संगम का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। फिल्म की बात करें, तो अपने टाइटल के मुताबिक यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार के साथ-साथ दिल टूटने का दर्द भी है। फिल्म में हर चीज एआई से ही तैयार की गई है।