दीपिका पादुकोण और सुहाना खान सहित शाहरुख खान की 'किंग' में नजर आएंगे ये बड़े स्टार्स
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' से कई एक्टर्स जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही सुहाना की फिल्म अब मल्टीस्टारर फिल्म बन गई है।
King Film Caste: पिछले कुछ महीनों में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' से कई एक्टर्स जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही सुहाना खान की थिएटर डेब्यू फिल्म अब मल्टीस्टारर फिल्म बन गई है। शाहरुख अपनी बेटी के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके साथ किंग खान फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं इस बहुप्रतीक्षित अपकमिंग फिल्म की स्टार कास्ट पर। शाहरुख खान सुहाना खान दीपिका पादुकोण जयदीप अहलावत अरशद वारसी सौरभ शुक्ला जैकी श्रॉफ अभिषेक बच्चन अभय वर्मा राघव जुयाल रानी मुखर्जी अनिल कपूर हालांकि, इनमें से कुछ नामों की अभी मेकर्स द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किंग में अपनी एंट्री की पुष्टि की है। इसके अलावा, इनमें से ज्यादातर एक्टर्स फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस या कैमियो भी कर सकते हैं।