गर्मियों में आपका बच्चा जा रहा है स्कूल, तो इन बातों का रखें खास ख्याल, ताकि उन्हें न लगे लू
यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप गर्मियों के मौसम में स्कूल जाने वाले बच्चों का ख्याल रख सकते हैं।
गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई परेशान रहता है। हालांकि, बच्चों को अपने खेल कूद के सामने मौसम की परवाह नहीं होती है, लेकिन इस मौसम में स्कूल जाना एक बड़ा टास्क होता है। दरअसल, ऐसा देखा गया है कि गर्मियों में बच्चों को स्कूल में चक्कर आने, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में उनके खाने पीने पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में कम पानी पीने और पौष्टिक खाना न खाने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको गर्मियों के मौसम में बच्चों को लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।