'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल पाने के लिए जॉन अब्राहम सहित कई लोगों ने किया एप्लाई, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- 'बेशर्म'
ऑपरेशन सिंदूर टाइटल को पाने के लिए कई प्रोडक्शन हाउस में होड़ मची हुई है। हालांकि, इसे शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बेशर्मी बताई है।
पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय एयर फोर्स की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियो के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूत किया गया। पूरे देश में यह मुद्दा छाया हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इंडियन आर्म्ड फोर्स की इस कार्रवाई की सराहना की है। ऐसे में बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने को लेकर होड़ मची हुई है। फिल्ममेकर्स उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर मुनाफा कमाने की कवायद में जुटे हैं। अब, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड फिल्ममेकर्स ऑपरेशन सिंदूर के टाइटल को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके टाइटल को रजिस्टर्ड कराने के लिए IFTPC को कई आवेदन भेजे गए हैं। इनमें अभिनेता जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस से लेकर उरी बनाने वाले आदित्य धर तक के प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं। हालांकि, इस पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इससे जुड़ी एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “बेशर्म गिद्ध।”Shameless vultures. pic.twitter.com/GHFSKBFdS2
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) May 9, 2025