आंतों में जमा पुरानी गंदगी को भी साफ कर देगा पालक का रस, इन समस्याओं से भी दिलाता है निजात
पालक का रस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंतों की पुराने से पुरानी गंदगी को साफ कर देता है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।
आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान ऐसा है कि पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। गैस बनना और पेट फूलना तो आम हो गया है। हालांकि, अपने खान-पान में थोड़ा सुधार कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका पेट तो साफ होगा ही, साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। हम बात कर रहे हैं पालक के रस की, जिसे पीने से पेट में जमा पुरानी गंदगी भी साफ हो जाती है। दरअसल, पालक में फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटेनॉयड्स होता है, जो आंतों की सूजन को दूर करने में मददगार होता है। इससे पाचन भी बेहतर होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। आइए आपको पालक के रस के अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।