विलेन की एक्टिंग देख गुस्से में बौखलाई महिला, एक्टर से मिली और दनादन बरसाए थप्पड़!
नई दिल्ली: अक्सर फिल्मों में निभाए गए रोल का असर रियल लाइफ में भी देखने को मिलता है, और कभी-कभी ये असर इतना गहरा होता है कि एक्टर को उसके नतीजे भी भुगतने पड़ते हैं। हाल ही में तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक महिला ने स्टेज पर आकर सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एनटी रामास्वामी अपनी फिल्म "लव रेड्डी" की कास्ट के साथ एक हॉल में मौजूद दर्शकों के साथ इंटरैक्ट कर रहे थे। अचानक, एक पीली साड़ी पहने महिला स्टेज पर आती है और गुस्से में एनटी रामास्वामी को थप्पड़ मार देती है। यह देखकर एनटी रामास्वामी और स्टेज पर मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है जिसमें एक इवेंट के दौरान एक फिल्म का सीन चल रहा है। इस सीन में एक्टर रामास्वामी अपने सिर पर पत्थर मारते नजर आ रहे हैं, और फिर वो अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी पर भी हमला करते हैं। यह देखकर दर्शक तालियां बजाते हैं। तभी एक महिला अचानक स्टेज पर दौड़कर आती है और रामास्वामी का कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ मार देती है। इसके बाद वो एक्ट्रेस से पूछती है कि उन्होंने फिल्म में उस कपल को क्यों परेशान किया। इस घटना को देखकर अन्य एक्टर्स महिला को रोकने की कोशिश करते हैं और उसे याद दिलाते हैं कि ये सब सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा है।
वीडियो देख लें
లవ్ రెడ్డి సినిమా చూసి ఎమోషనల్ అయి నటుడు NT రామస్వామి మీద ఓ మహిళ దాడి చేసింది.#LoveReddy #NTRamaswamy #Womanattacked #Tollywood #viralvideo #Hyderabad pic.twitter.com/EdTIXprY64
— BRKNews (@BRKTelugu_1) October 25, 2024