तेलंगाना की सुरंग में बड़ा हादसा! 14 किमी गहराई में फंसे मजदूर, रेस्क्यू मिशन जारी
तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल की सुरंग में अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं। बचाव दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वे सुरंग के अंदर नहीं जा सके।
तेलंगाना के नागरकुरनूल में बन रही SLBC सुरंग की छत गिर गई, जिससे एक इंजीनियर समेत 8 लोग अंदर फंस गए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। NDRF, SDRF और सेना की टास्क फोर्स लगातार रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन सुरंग के अंदर नहीं जा पाने के कारण लौटना पड़ा। सुरंग हादसे में फंसे लोगों में दो इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार मजदूर शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब कुछ मजदूर काम करने के लिए सुरंग के अंदर गए थे। अचानक, सुरंग के लगभग 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। इसके बाद सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी इस घटना पर चिंता जताई। Full View