तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा OTT शो में करेंगे सगाई? 'दुबई ब्लिंग' में दिखेंगे साथ
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक ओटीटी शो में सगाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
टीवी कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस समय अपनी शादी और सगाई की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों एक रियलिटी शो में सगाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने कहा, "हां, करण और तेजस्वी दुबई में हैं और वे 'दुबई ब्लिंग' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों के ढेर सारे फैंस हैं और इसलिए शो के निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। 'दुबई ब्लिंग' में उनकी उपस्थिति फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा।" वहीं, एक सोर्स ने बताया कि कपल शो के दौरान ही सगाई कर सकता है। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी इसने 'तेजरन' के फैंस को उत्साहित कर दिया है। सोर्स ने कहा, "तेजस्वी और करण इस समय शो की शूटिंग कर रहे हैं और जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, वे दुबई ब्लिंग में ही सगाई भी कर सकते हैं। देखते हैं अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हां बातचीत चल रही है।"