Team India Bowling Coach: जानिए कौन हैं मोर्नी मोर्कल..? जिन्हें मिली टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी
Team India Bowling Coach: भारतीय टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी। उसके बाद अब भारतीय गेंदबाज़ी को धार देने के लिए नए गेंदबाज़ी कोच की नियुक्ति हो गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के नए गेंदबाज़ी कोच के रूप में बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल (Team India Bowling Coach) को जिम्मेदारी सौंप दी है। चलिए जानते हैं टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के बारे में...