तमिलनाडु सरकार ने मोमो के साथ मिलने वाली मेयोनेज पर एक साल के लिए लगाया बैन, जानें कारण
हेल्थ समस्याओं को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने मोमो के साथ मिलने वाली मेयोनेज पर एक साल के लिए बैन लगा दिया है। आइए आपको बताते हैं।
भारत में कई विदेशी जंक फूड्स बेहद पॉपुलर हैं, जिनमे से एक मोमो भी है। मोमो को मेयोनेज और लहसुन की तीखी चटनी के साथ खाया जाता है। हालांकि, ये सेहत के लिए काफी खतरनाक होते हैं। ऐसे में तमिलनाडु सरकार ने एक साल के लिए कच्चे अंडे से बनने वाली मेयोनेज पर बैन लगा दिया है। यह फैसला खाद्य विषाक्तता के ‘उच्च जोखिम’ को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘ध्यान में आया है कि कई फूड बिजनेस चलाने वाले लोग मेयोनेज़ तैयार करने के लिए कच्चे अंडे का इस्तेमाल करते हैं, जिसे स्टोर करने से सूक्ष्मजीवों द्वारा संदूषण की आशंका बढ़ जाती है, जिससे सैल्मोनेला टाइफिम्यूरियम, सैल्मोनेला एंटेरिटाइडिस, ई. कोलाई और लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स जैसे जीवाणुओं से हेल्थ के खराब होने का खतरा रहता है।’’ यह भी पढ़ें: