तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप के बीच लाइफ के मुश्किल दौर पर की बात, बोलीं- 'कोई सहारा मिल जाए..'
हाल ही में, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच लाइफ के मुश्किल दौर पर बात की। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पिछले काफी समय से विजय वर्मा संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच, 9 अप्रैल को वह अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'ओडेला 2' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। इसके बाद एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या कोई ऐसी शख्सियत है, जिस पर अभिनेत्री तंत्र मंत्र के ज़रिए जीत हासिल करना चाहेंगी। उन्होंने पूछा, "ऐसी कोई शख्सियत है जिसके ऊपर आप तंत्र मंत्र की विद्या से विजय हासिल करना चाहती हैं?" इस पर तमन्ना ने कहा, "यह तो आप पर ही करना पड़ेगा। फिर सारे पैपराज़ी मेरी मुट्ठी में होंगे। आप क्या कहते हैं? करले? सर पर ही करले? फिर सभी पैपराज़ी मेरी बात सुनेंगे।"