जब सुष्मिता सेन संग इंटीमेट सीन करते वक्त बहक गया था यह अभिनेता, सहम गई थीं एक्ट्रेस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन के साथ एक इंटीमेट सीन करते समय मिथुन चक्रवर्ती बेकाबू हो गए थे। आइए आपको पूरा किस्सा बताते हैं।
फिल्मों में इंटीमेट सीन का होना कोई बड़ी बात नहीं है। आजकल तो हर फिल्म में कई ऐसे सीन्स होते हैं, जो दूसरों के सामने देखने में बिल्कुल भी सहज नहीं होते। हालांकि, ये देखने में जितने आसान लगते हैं, करने में अभिनेताओं के पसीने छूट जाते हैं। कई बार तो एक्ट्रेसेस अन्कंफर्टेबल भी हो जाती हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सुष्मिता सेन, जिनके लिए एक इंटीमेट सीन देना बेहद मुश्किल हो गया था। यह देखकर सेट पर मौजूद हर कोई चौंक गया था। वहीं, जब फिल्म की निर्देशक कल्पना लाजमी ने सुष्मिता से इस बारे में पूछा था, तो उन्होंने बताया था कि सीन के दौरान मिथुन बेकाबू हो गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था। हालांकि, निर्देशक ने इसे एक्ट्रेस की गलतफहमी बताया था।