सूरत पुलिस ने डिजिटल करेंसी के जरिए हवाला रैकेट का किया पर्दाफाश, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन से जुड़े तार!
सूरत पुलिस ने एक बड़े करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें डिजिटल करेंसी में धोखाधड़ी करके हवाला के जरिए करोड़ों रुपये कमाए जा रहे थे। पुलिस ने रैकेट के सरगना मकबूल कासिम डॉक्टर, उनके बेटे कासिफ मकबूल, और माझ नाडा को गिरफ्तार किया है और 19 लाख 92 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
सूरत: सूरत पुलिस ने एक बड़े करेंसी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें कई अपराधी डिजिटल करेंसी में धोखाधड़ी कर रहे थे। यह रैकेट हवाला के जरिए करोड़ों रुपये को डिजिटल करेंसी में कन्वर्ट कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में प्रमुख आरोपी मकबूल कासिम डॉक्टर, उनके बेटे कासिफ मकबूल, और माझ नाडा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी पाकिस्तान, बांग्लादेश, और चीन जैसे देशों से हवाला के जरिए पैसे लाकर उन्हें यूएसडीटी (डिजिटल करेंसी) में कन्वर्ट करते थे। सूरत की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इस रैकेट पर छापा मारकर 17 लाख रुपये नकद, 500 सिम कार्ड, और विदेशी मुद्रा जब्त की। अब तक कुल 19 लाख 92 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है, और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूरत पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन के कारण केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल किया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की जांच के लिए भी पुलिस तैयार है। अगर टेरर फंडिंग का कोई लिंक मिलता है, तो वह भी जांच का हिस्सा होगा।