सनी देओल ने बॉलीवुड डायरेक्टर्स पर साधा निशाना कहा, साउथ इंडस्ट्री से सीखना चाहिए
सनी देओल अब जाट फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सनी ने बॉलीवुड को लेकर कुछ बातें कही
Sunny Deol: गदर के बाद सनी देओल अब जाट फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सनी देओल ने बात करते हुए बॉलीवुड को लेकर कुछ बातें कही, उन्होंने कहा बॉलीवुड निर्माता हैदराबाद में अपने साथ के निर्मातों से बहुत कुछ क्यों सीख सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बिना हिचकिचाहट के कहा की हिंदी फिल्म निर्माताओं में अक्सर वह दृढ़ विश्वास और जुनून नहीं होता है जो साउथ निर्देशकों में आसानी से देखा जा सकता है। आपको बता दें, सनी जल्द ही गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित जाट में नज़र आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, जाट को रिलीज़ के दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है। ट्रेलर ने दर्शकों पर जो प्रभाव छोड़ा है, उसे देखते हुए, यह एक्शन थ्रिलर एक सफल फिल्म हो सकती है। ये भी पढ़ें :