'गोविंदा सर कहां हैं...?' पूछने पर चिढ़ीं सुनीता आहूजा, फिर बाद में हंसकर बोलीं- 'हम भी मिस कर रहे हैं...'
हाल ही में, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक अवॉर्ड फंक्शन में अभिनेता के बारे में पूछे गए सवाल पर मुंह बनाती नजर आईं। आइए दिखाते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि, सुनीता ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। इस बीच, हाल ही में सुनीता को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा को 'पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2025' में स्पॉट किया गया, जहां वह गोविंदा के नाम पर थोड़ी चिढ़ती हुई दिखीं। जब पैपराज़ी ने मां-बेटे की जोड़ी को कैमरे में कैद किया, तो भीड़ में से किसी ने पूछा, “गोविंदा सर कहां हैं?”। हालांकि, सुनीता की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित थी। उन्होंने नाराज़गी भरे अंदाज़ में जवाब दिया “क्या?!” उसके बाद उनकी हंसी ने तुरंत माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद जब एक फोटोग्राफर ने कहा कि वह 'हीरो नंबर 1' एक्टर का इंतजार कर रहे हैं, तो सुनीता ने कहा, "हमलोग भी कर रहे हैं।"