परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने से दुखी हैं सुनील शेट्टी, बोले- 'बाबू भैया के बिना फिल्म नहीं बन सकती'
हाल ही में, परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की खबर पर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
'हेरा फेरी' प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी एक क्लट क्लासिक फिल्म है, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट 2006 में रिलीज किया गया था। अब, दर्शक करीब 2 दशकों से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग चल रही है। हालांकि, परेश रावल ने अचानक फिल्म से बाहर होने का बयान देकर सबको चौंका दिया। अब, इस पर सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही सुनील ने यह भी कहा कि बिना 'बाबू भैया' (परेश रावल) के 'हेरा फेरी 3' नहीं बन सकती। उन्होंने कहा, ''बिल्कुल नहीं बन सकती। बिना परेश रावल के ये फिल्म बिल्कुल नहीं बन सकती है। मेरे और अक्षय के बिना फिर भी 1 परसेंट चांसेस हैं, लेकिन बिना परेश जी के 100 परसेंट फिल्म नहीं बन सकती।''
सुनील शेट्टी ने परेश रावल के फिल्म से बाहर होने पर दी प्रतिक्रिया
हाल ही में, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि परेश के फिल्म से अलग होने की खबर से उनका दिल टूट गया है। उन्होंने 'ANI' से बात करते हुए कहा, ''मेरे लिए ये बिल्कुल शॉकिंग है। मैंने यह सुना। आज और भी कई खबरें आईं। तो मुझे इसे लेकर पता करना ही था। मैं पूरी तरह से टूटा हुआ हूं, क्योंकि एक फिल्म जिसे लेकर मैं एक्साइटेड था वो थी 'हेरा फेरी'।''I wish to put it on record that my decision to step away from Hera Pheri 3 was not due to creative differences. I REITERATE THAT THERE ARE NO CREATIVE DISAGREEMENT WITH THE FILM MAKER . I hold immense love, respect, and faith in Mr. Priyadarshan the film director.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 18, 2025