गले में तख्ती और हाथ में भाला लिए 'पहरेदार' बने नजर आए सुखबीर बादल, गुरुद्वारे में साफ किए बर्तन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बाद को अकाल तख्त द्वारा दी गई सजा आज से शुरु हो गई है। मंगलवार को सुखबीर बादल गले में तख्ती लटकाए व्हीलचेयर पर बैठे गुरुद्वारे की पहरेदारी करते नजर आएं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (sukhbir singh badal) को अकाल तख्त द्वारा दी गई सजा आज से शुरु हो गई है। मंगलवार को सुखबीर बादल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सजा भुगतना शुरु कर दिया। पहले दिन गले में तख्ती लटकाए व्हीलचेयर पर बैठे सुखबीर बादल ने गुरुद्वारे की पहरेदारी की। इस दौरान वे सेवादारों के परिधान पहने नजर आए। उन्होंने हाथ मे सेवादारों की तरह भाला भी लिया हुआ था। पहरेदारी के अलावा उन्होंने गुरुद्वारे की रसोई में बर्तन भी साफ किए। सुखबीर सिंह बादल[/caption] इस मामले को लेकर अकाल तख्त ने बादल और उस समय उनकी सरकार में कैबिनेट में मंत्री रहे नेताओं को धार्मिक गलतियों पर सजा सुनाई है। अकाल तख्त द्वारा सुखबीर बादल को सुनाई गई धार्मिक सजा में उन्हें गुरुद्वारे में सेवादारी करने, बर्तन धोने और पहरेदारी करने का आदेश दिया है। इसके अलावा वे स्वर्ण मंदिर में बने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई भी करेंगे। ये भी पढ़ेंः सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने सुनाई सजा, स्वर्ण मंदिर में शौचालय-जूठे बर्तन साफ करने का दिया निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला
पहरेदारों की वेशभूषा में नजर आए
वहीं गुरुद्वारे के मुख्य द्वार के दूसरी तरफ अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा भी व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। इस दौरान वे भी गले में तख्ती लटकाए, सेवादारों के परिधान पहने और हाथ में भाला पकड़े नजर आए। वहीं अकाली दल के अन्य नेता जिन्हें अकाल तख्त से धार्मिक सजा मिली है स्वर्ण मंदिर में सेवा निभाते नजर आए।अकाली दल के नेताओं ने शौचालय साफ किया
सजायाफ्ता अकाली दल के कुछ नेताओं का शौचालय साफ करते हुए वीडिओ भी सामने आया है। वीडियो में दलजीत सिंह चीमा, बिक्रम सिंह मजीठिया और महेशइंदर सिंह ग्रेवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शौचालय साफ करते दिखे। इसके अलावा बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह लंगाह, बीबी जागीर कौर और प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत अन्य नेताओं को भी स्वर्ण मंदिर में सेवा करते देखा गया।#WATCH | Punjab: SAD leaders Daljit Singh Cheema, Bikram Singh Majithia and Maheshinder Singh Grewal clean toilets at the Golden Temple in Amritsar, as part of the religious punishment announced by the Akal Takht yesterday. pic.twitter.com/RfoO3N5ZFI
— ANI (@ANI) December 3, 2024