सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बहन आलिया भट्ट को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा मेरी सगी बहन की नहीं कर सकती बराबरी
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में सभी का दिल जीता।
Rahul Bhatt: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 2012 में अपनी शुरुआत की और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में शनाया के रूप में सभी का दिल जीता। आज,वे बॉलिवुड की सबसे महंगी और बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। वह हमेशा अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी ज़िंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री ने रणबीर कपूर से शादी की है और उनकी एक बेटी राहा कपूर है। आपको बता दें, आलिया महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी, जिससे उन्हें दो बच्चे हुए। उनकी एक बेटी पूजा भट्ट और एक बेटा राहुल भट्ट है। राहुल हाल ही में चर्चा में रहे हैं। वह बिग बॉस 4 का हिस्सा थे और अब उन्होंने अपनी सौतेली बहन आलिया भट्ट के बारे में चौंकाने वाले बयान दिए हैं।