इन मंत्रो के साथ करें अपने दिन की शुरुआत, कष्टों से मिलेगी मुक्ति मन को मिलेगी शांति

ऐसा माना जाता है कि दिन की जितनी सकारात्मक शुरुआत होती है, उतना ही अच्छा पूरा दिन बीतता है।

Update: 2025-05-07 11:01 GMT
Morning Mantra: ऐसा माना जाता है कि दिन की जितनी सकारात्मक शुरुआत होती है, उतना ही अच्छा पूरा दिन बीतता है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें सुबह उठते ही अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आप भी जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो प्रतिदिन सुबह कुछ विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें। इससे कार्यों में सफलता मिलने लगेगी और जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं वे शुभ मंत्र और उनके लाभ।

हाथ जोड़कर ,करें इस मंत्र का जाप

हिन्दू धर्म में यह मान्यता है कि हमारी हथेलियों में देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए, सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को जोड़कर इस मंत्र का स्मरण करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे दिनभर की नकारात्मकता दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मंत्र: कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्।। [caption id="attachment_83213" data-align="alignnone" data-width="1024"]
Mantra Jaap[/caption]

गायत्री मंत्र

गायत्री मंत्र को अत्यंत शक्तिशाली और शुभ मंत्रों में गिना जाता है। प्रतिदिन सुबह इस मंत्र का जाप करने से मन शांत रहता है, बुद्धि तीव्र होती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। मंत्र: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।

श्री गणेश मंत्र (Morning Mantra)

श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जिसका अर्थ है वे सभी बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं। दिन की शुरुआत में इस मंत्र का पाठ करने से कार्यों में सफलता मिलती है और रुकावटें दूर होती हैं।ऐसे में सुबह उठाकर गणेश मंत्र का जाप करें। इससे आप निश्चित रूप से अपने जीवन में बदलाव देखेंगे।
मंत्र:
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। इस मंत्र का भावार्थ है- हे गणेश जी! आप सौ सूर्य के समान तेजस्वी हैं, कृपया मेरे सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा करें। यह भी पढ़ें: 

Similar News