वार्म-अप मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत, अफ्रीका को 30 रनों से हराया
टी-20 विश्वकप की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। फिलहाल सभी टीमें अपनी तैयारी के लिए वार्म-अप मैच खेल रही है।
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्वकप की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। फिलहाल सभी टीमें अपनी तैयारी के लिए वार्म-अप मैच खेल रही है। टीम इंडिया ने बुधवार को पहले वार्म-अप मैच में अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस वार्म-अप मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम सात विकेट पर 210 रन ही बना सकी।
अफ्रीका को 30 रनों से हराया
वार्म-अप मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत से आगाज हुआ है। अफ्रीका की टीम इस विश्वकप में काफी मजबूत नज़र आ रही है, लेकिन भारतीय टीम के सामने अफ्रीका की वार्म अप मैच में हार हुई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अफ्रीका की टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन आखिर में भारतीय गेंदबाज़ों ने वापसी करते हुए अफ्रीका को 30 रनों से हराया।
ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाज़ी
वार्म अप मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया के ओपनर के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को मैदान में उतारा। किशन ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 7 छक्के और 2 चौके जड़ते हुए मात्र 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। ईशान किशन के अलावा इस मैच में तिलक वर्मा ने 41 रन और हार्दिक पंड्या ने 30 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की।
साउथ अफ्रीका ने किया संघर्ष
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा था। अफ्रीका की टीम इस मैच में 30 रनों से मुकाबले में हार गई। अफ़्रीकी टीम की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 44 रनों की तूफानी पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए।