टी-20 विश्वकप का आज से आगाज, पहले मैच में पाकिस्तान की नीदरलैंड से होगी भिड़ंत

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्वकप 2026 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। टी-20 विश्वकप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-07 04:35 GMT

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्वकप 2026 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। टी-20 विश्वकप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें इस बार टी-20 विश्वकप का आयोजन भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है।

नीदरलैंड की टीम उलटफेर करने में माहिर

टी-20 विश्वकप के पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच में भले ही पाकिस्तान का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है, लेकिन दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम उलटफेर करने में माहिर मानी जाती है। टी-20 विश्वकप के पहले मुकाबले के लिए टॉस सुबह 10:30 बजे होगा और मैच 11 बजे से शुरू होगा। इस मैच में पाकिस्तान की नज़र जीत के साथ शुरुआत करने पर रहेगी।

सिंहली स्पोर्ट्स मैदान पर 15 साल बाद टी-20 मुकाबला

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स मैदान पर पिछले कई सालों से कोई इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला नहीं खेला गया है। यहां आखिरी मुकाबला साल 2010 में खेला गया था। ऐसे में अब इस मैदान की पिच को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि यहां स्पिन गेंदबाज़ों के लिए काफी मदद रहेगी। आज के मैच में मौसम को लेकर चिंता बनी हुआ है। मैच के दौरान 70 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी हुई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद,

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन

Tags:    

Similar News