आईसीसी के आगे झुका पाकिस्तान!, अब भारत से मैच खेलने को हुआ तैयार

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप 2026 खेला जा रहा है। इस टी-20 विश्वकप में पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया...

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-10 04:32 GMT

T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप 2026 खेला जा रहा है। इस टी-20 विश्वकप में पहले बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया तो आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल कर लिया और बांग्लादेश की टीम को विश्वकप से बाहर कर दिया गया। उसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट कर दिया था। लेकिन अब आईसीसी के सख्त होने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है।

आईसीसी के आगे झुका पाकिस्तान!

बता दें पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया था। लेकिन इसके बाद आईसीसी ने पीसीबी को कड़ी चेतावनी दी, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की हामी भर दी। बता दें इससे पहले पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी 3 शर्ते हैं। आईसीसी ने उन्हें भी नहीं माना। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों ग्रुप ए में हैं।

15 फरवरी को होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान के मैच को सबसे कमाई वाला मैच भी माना जाता है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। बता दें इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। जबकि मैच लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी।

बीसीबी को आईसीसी देगा राहत

बता दें बांग्लादेश की टीम को टी-20 विश्वकप से बाहर होने पर बड़ा जुर्माना और प्रतिबंध झेलना पड़ सकता था, लेकिन अब आईसीसी ने प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट से हटने के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पर कोई जुर्माना और प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। हालांकि अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसको लेकर ऑफिसियल स्टेटमेंट आना बाकी है।   

Tags:    

Similar News