IND vs NAM: भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से दी मात
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन दूसरे मैच में भी जारी रहा है। भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप के दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया है।
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन दूसरे मैच में भी जारी रहा है। भारतीय टीम ने टी-20 विश्वकप के दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप टेबल में पहले स्थान काबिज किया है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है।
किशन-पंड्या के तूफ़ान में उड़े नामीबिया के गेंदबाज़
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन बना दिए। उन्होंने पहले विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ मिलकर 25 रनों की साझेदारी की, हालांकि उसके इसमें उनके सिर्फ 2 रनों का योगदान था। सैमसन के आउट होने के बाद उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश कर दी।
दूसरी तरफ अंतिम ओवर्स में टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर को 200 रनों के पार पहुंचा दिया। पंड्या ने इस मैच में 28 गेंदों पर 53 रन बना दिए। उन्होंने अपनी इस पारी में चार छक्के भी जड़े। नामीबिया की तरफ से उनके गेंदबाज़ी में उनके कप्तान गेरहार्ड इरासमुस ने चार विकेट हासिल किए।
नामीबिया को 93 रन से दी मात
इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने नामीबिया के सामने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 116 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने इस मैच में 93 रनों से जीत दर्ज की। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन सफलता अर्जित की।