गर्मियों के मौसम में इन मसालों के सेवन से हो सकता है खतरा, आज ही बना लें दूरी
गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में गर्मी से परेशान होने के साथ-साथ आप कई बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं।
Spices to Avoid in Summer: गर्मी हर दिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में गर्मी से परेशान होने के साथ-साथ आप कई बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। क्योंकि अब तापमान हर दिन बढ़ेगा, इसलिए हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इसलिए ज़रूरी है कि हम अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस मौसम में सबसे ज़्यादा शरीर में पानी की कमी होती है। पानी की कमी से बचने के लिए डॉक्टर भी खूब पानी पीने की सलाह देते हैं और ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जो आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद कर सकें। इसलिए घर का खाना खाएं और बाहर की चीजों से दूर रहना ही अच्छा है। बाहर का तेल वाला और मसालेदार खाना पेट खराब कर सकता है। इसलिए खाने में हमेशा हल्की और सेहतमंद चीजें शामिल करना बेहतर माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर के खाने में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले ऐसे हैं जो आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं कि कौन से मसाले हमारे शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं।