सोनू सूद ने पत्नी सोनाली के रोड एक्सीडेंट पर दी प्रतिक्रिया, अपडेट शेयर करते हुए बोले- 'वह चमत्कारी..'
हाल ही में, एक्टर सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली सूद के रोड एक्सीडेंट पर प्रतिक्रिया दी है, साथ ही उनकी हेल्थ अपडेट भी शेयर की है।
Sonu Sood on Wife Sonali's Accident: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का 24 मार्च 2025 को मुंबई-नागपुर हाईवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में सोनाली घायल हो गई थीं और उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब, सोनू ने अपनी पत्नी के रोड एक्सीडेंट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा, सोनू सूद ने अपने ट्वीट में फैंस और शुभचिंतकों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अधिकारियों और मेडिकल टीम का भी धन्यवाद किया। 'बिजनेस कनेक्शन इंडिया' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली सूद को मामूली चोटें आई हैं और जरूरी इलाज के बाद वह अपने घर पहुंच गई हैं। सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा है, "आपके प्यार और चिंता के लिए आभारी हूं। सोनाली ठीक हैं और हम अधिकारियों व मेडिकल टीम के क्विक रिस्पॉन्स के लिए आभारी हैं।"