'नव्या' फेम सौम्या सेठ ने दिखाई अपनी गोद भराई की झलक, बेज ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
हाल ही में, 'नव्या' फेम पूर्व एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने अपने बेबी शॉवर की झलकियां शेयर कीं। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ को पॉपुलर टीवी शो 'नव्या' के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। इस समय वह यूएस में लाइफ के बेस्ट फेज को एंजॉय कर रही हैं। अपनी पहली शादी के असफल होने के बाद अभिनेत्री ने कई मुश्किलों का सामना किया है। पहली शादी से उन्हें एक बेटा है। हालांकि, 33 साल की उम्र में उन्हें दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने शुभम चुहाडिया संग शादी रचाई। खैर, अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अब, उन्होंने अपने बेबी शॉवर बैश की प्यारी झलकियां शेयर कीं। एक फोटो में वह अपने पति शुभम चुहाडिया और अपने बेटे के साथ पोज़ दे रही थीं। इसके अलावा, एक अन्य झलक में हम सौम्या के बेटे को केक काटते हुए देख सकते थे, जो जेंडर रिवील जैसा लग रहा था। हालांकि, उन्होंने कुछ रिवील नहीं किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, "24 मई 2025 - एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। हमारा घर, मेरा दिल, बैकयार्ड हवा... सब कुछ एकदम परफेक्ट था। यह बेबी शॉवर सिर्फ़ बेबी शार्क #2 के लिए जश्न मनाने का मौका नहीं था। यह प्यार, सपोर्ट, हंसी और यादों का एक पूरा पल था जो हमेशा मेरे दिल में बसा रहेगा। हर उस आत्मा का शुक्रिया जिसने इसे जादुई बनाया।"