सांपों जैसे दिखते हैं इस झरने के पत्थर, इंडोनेशिया का वायरल वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
इंडोनेशिया के स्नेक वॉटरफॉल का वायरल वीडियो देखिए, जहां सांपों जैसे दिखने वाले पत्थर लोगों के रोंगटे खड़े कर रहे हैं। बाली के बेजी ग्रिया वॉटरफॉल की खूबसूरती और आध्यात्मिक खासियत की पूरी कहानी।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक झरने का वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस झरने के आसपास की चट्टानें ऐसी दिखती हैं, मानो कोई विशालकाय सांप पत्थर बन गया हो। वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और वो कहने लगे, "यहां तो बड़ा कलेजा चाहिए जाने के लिए!" ये वायरल वीडियो सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है, जिसमें बताया गया कि ये कमाल का झरना इंडोनेशिया में है।
इंडोनेशिया का अनोखा स्नेक वॉटरफॉल
ये जो वीडियो में दिख रहा है, उसे स्नेक वॉटरफॉल कहते हैं और ये इंडोनेशिया में है। इंडोनेशिया वैसे तो अपने जंगलों, समुद्र तटों और झरनों की खूबसूरती के लिए मशहूर है, जो दूर-दूर से टूरिस्ट्स को अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन इस स्नेक वॉटरफॉल की बात ही अलग है। ये बाली के बेजी ग्रिया वॉटरफॉल के नाम से फेमस है। इसकी खासियत सिर्फ इसकी प्राकृतिक सुंदरता नहीं, बल्कि सांपों की शक्ल वाली मूर्तियां और इसका आध्यात्मिक महत्व भी है। हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।The rocks look like a giant petrified snake in this waterfall in Indonesia pic.twitter.com/WESFVHJq3N
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 15, 2025