सिद्धांत चतुर्वेदी ने सारा तेंदुलकर से किया ब्रेकअप? कुछ ही दिनों पहले मिली थीं दोनों की फैमिलीज
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने सारा तेंदुलकर से रूमर्ड रिलेशन को खत्म कर लिया है।
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से ब्रेकअप की खबरों के बाद उनका नाम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जुड़ा था। कुछ दिनों पहले दोनों की फैमिलीज भी एक-दूसरे से मिली थीं। हालांकि, अब खबरें हैं कि सारा और सिद्धांत ने ब्रेकअप कर लिया है। सारा और सिद्धांत के ब्रेकअप के बारे में सुनकर फैंस भी काफी शॉक्ड हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों के लिंक-अप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, उन दोनों के ब्रेकअप की क्या वजह है, इस बारे में अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई है।