शुभमन गिल ने सारा और अवनीत कौर संग डेटिंग रूमर्स पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं कभी उनसे..'
हाल ही में, क्रिकेटर शुभमन गिल ने सारा तेंदुलकर, सारा अली खान और अवनीत कौर संग अपने डेटिंग रूमर्स पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको बताते हैं।
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल अपने गेम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कई सालों में उनका नाम सारा तेंदुलकर, सारा अली खान और यहां तक कि अवनीत कौर के साथ भी जोड़ा गया है। अब, आखिरकार क्रिकेटर ने अपने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा, शुभमन ने साफ किया कि इस समय उनके पास इन सब चीजों के लिए वक्त नहीं है और वह अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अभी, मैं अपने करियर में जो करना चाहता हूं, उस पर फोकस कर रहा हूं। मेरे जीवन में किसी के साथ रहने के लिए कोई अभी कोई स्पेस नहीं है। तीन सौ दिन, हम रोड पर होते हैं, जर्नी कर रहे होते हैं। इसलिए अभी किसी के साथ जुड़ने का समय नहीं है।" बता दें कि शुभमन गिल का नाम अब तक सारा अली खान, सारा तेंदुलकर और अवनीत कौर के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, क्रिकेटर ने हमेशाखुद को सिंगल ही बताया है। ये भी पढ़ें: