श्रद्धा आर्या और राहुल नागल ने बताए अपने जुड़वा बच्चों के नाम, 'जिबली' स्टाइल तस्वीरें कीं शेयर
हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने जिबली स्टाइल तस्वीरों के साथ अपने जुड़वा बच्चों के नाम रिवील किए हैं। आइए आपको बताते हैं।
टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को पॉपुलर शो 'कुंडली भाग्य' में 'प्रीता अरोड़ा' का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी की है। शादी के तीन साल बाद कपल ने 3 दिसंबर 2024 को एक प्यारी क्लिप के साथ बताया था कि उन्हें जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का आशीर्वाद मिला है। अब उन्होंने जिबली तस्वीरों के साथ अपने बच्चों के नाम की घोषणा की है। श्रद्धा आर्या ने जहां अपने फैंस को जिबली अंदाज में अपने बच्चों के चेहरे दिखाए, वहीं अपने पति राहुल नागल के साथ जिबली आर्ट में अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा आर्या ने अपने बच्चों के नाम की भी घोषणा की। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे दो छोटे टॉरनेडो से मिलिए, शौर्य और सिया। दोनों जुड़वा हैं। उनकी लाइफ बहुत शांति से चल रही है।''