गर्मियों में कच्चे लहसुन को खाना चाहिए या नहीं? जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन
लहसुन वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं, आइए आपको बताते हैं।
लहसुन सिर्फ खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन खासकर लाभकारी होता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है। इसके अलावा, इसके औषधीय गुण इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन और सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। हालांकि, गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। हालांकि, लहसुन का तासीर गर्म होता है, जो गर्मियों में थोड़ा नुकसानदायक भी हो सकता है। जिन लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है, उनके लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो भी ज्यादा लहसुन के सेवन से परहेज करना चाहिए। ये भी पढ़ें: