जूते चप्पल भी आपको बना सकते हैं बीमार, जानें कौन सी समस्याओं का हो सकता है खतरा
क्या आप जानते हैं कि जूते और चप्पल भी आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इससे कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
Shoes and Slippers Affect Your Health: हेल्दी रहने के लिए शारीरिक साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आपने सुना भी होगा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता जरूरी है। हालांकि, कई बार हम छोटी छोटी चीजों को अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से हम बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं में से एक है चप्पल जूतों को सही ढंग से न पहनना। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए चप्पल जूते भी सही तरीके से पहनने जरूरी होते हैं, क्योंकि इससे भी हेल्थ पर असर पड़ता है। दरअसल, गंदे जूते चप्पलों को पहनने से बैक्टीरिया, फंगस और वायरस के फैलने का डर होता है। इसके अलावा भी कई तरह की समस्याएं गंदे जूते चप्पलों की वजह से हो सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गंदे जूते चप्पल किस तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं।